फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के वोटरों का नाम विलोपित कर रहे भाजपा के बीएलए, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 02 Feb 2026 07:25 PM IST

समाजवादी पार्टी ने भाजपा के बीएलए पर सपा के वोटरों का नाम विलोपित करने का आरोप लगाया। सोमवार को मंडलायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्रक देकर इस पर रोक लगाने की मांग किया। कहा कि प्रशासन अगर ठोस कदम नहीं उठाया तो बूथों पर विवाद हो सकता है। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि भदोही विधानसभा मे कई बूथो पर भाजपा नेताओं और उनके बीएलओ की तरफ से छपा छपाया मतदाता फार्म सात बीएलओ को जबरदस्ती रिसीविंग कराया जा रहा है। इसमें एक समुदाय के लोगों को विशेष तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। इसे नहीं रोका गया तो किसी भी दिन बूथ पर विवाद हो सकता है। इसमें बूथ संख्या 155 लालीपुर में 97 फार्म रिसिव कराया गया है। इसी तरह भदोही नगर में भी मनमानी की गई है। मंडलायुक्त ने एसडीएम को निर्देश दिया कि राजनीतिक दलों के बीएलए द्वारा फार्म छह, सात और आठ लेने से इंकार न किया जाए। उन फार्म को प्राप्त कर जांच के बाद ही कोई निर्णय लिया जाए। इस मौके पर सपा विधायक जाहिद बेग, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा पप्पू आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें