कोतवाली क्षेत्र के लक्षमणिया के पास बृहस्पतिवार को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आपरेशन लंगड़ा चलाया। भागने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी।