गौर थाना क्षेत्र के सरदहा शुक्ल गांव में शनिवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अज्ञात बदमाशों ने थाने के चौकीदार मुस्तफा के घर पर धावा बोल दिया। घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है। बदमाशों ने घर में मौजूद चौकीदार की पत्नी को बंधक बना लिया और हाथ–पाँव बांध दिए। इसके बाद घर में रखा कीमती सामान और नकदी समेटकर फरार हो गए।