फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार करोड़ रुपये की मार्फिन के साथ शाहजहांपुर का शख्स गिरफ्तार, एक तस्कर भागा

मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Oct 2025 05:42 PM IST

बरेली के बारादरी क्षेत्र में पुलिस ने शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा निवासी सिराज अहमद को गिरफ्तार कर लिया। वह अपने साथी को मार्फिन देने आया था। उसके पास से चार किलो 186 ग्राम मार्फिन बरामद हुई है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि आरोपी से बरामद मार्फिन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में चार करोड़ रुपये 15 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी सिराज डीसीएम ट्रक लेकर आया था। इसी ट्रक में मार्फिन जैसे मादक पदार्थों को छिपाकर तस्करी करते थे। एक आरोपी सुरेंद्र शर्मा मौके से भाग गया है। यह देवचरा, थाना भमोरा का रहने वाला है। इसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उसकी तलाश में टीमें लगी हैं। तस्करों के नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें