फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां की रिहाई पर मौलाना शहाबुद्दीन ने जताई खुशी, अलग पार्टी बनाने की दी नसीहत

मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Sep 2025 01:29 PM IST

आजम खां की रिहाई पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आजम खां कई महीनों से सीतापुर जेल में बंद थे। खुशी की बात ये है कि हाई कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को वह रिहा हो गए। उनके रिहा हो जाने पर मुसलमानों मे बेहद खुशी है। मौलाना ने आजम खां को अलग पार्टी बनाने की सलाह दी है। कहा कि वह पूरे प्रदेश में अपने बिखरे हुए साथियों को एकजुट करें। एक राजनीतिक पार्टी के गठन का ऐलान करें। साल 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ अपने प्रत्याशी उतारें ताकि अखिलेश यादव को आपकी हैसियत का बखूबी अंदाजा हो जाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें