फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के डाकघरों में सर्वर डाउन होने से कामकाज बाधित, परेशान हुए लोग

मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Aug 2025 07:14 PM IST

बरेली में शहर और देहात क्षेत्र के लोगों को डाक सेवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को जिले के सभी डाकघरों में सर्वर डाउन हो गया, जिससे स्पीड पोस्ट, मनी ऑर्डर, रजिस्ट्री और अन्य आवश्यक कार्य पूरी तरह से ठप हो गए। सर्वर ठप होने से ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग खासे परेशान नजर आए। नवाबगंज से एक व्यक्ति मनी ऑर्डर करवाने प्रधान डाकघर पहुंचा, जबकि रिठौरा से कई लोग राखी और स्पीड पोस्ट भेजने के लिए लाइन में लगे नजर आए। सर्वर न चलने की वजह से डाकघर के बाहर लंबी कतारें लग गईं और लोगों को कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें