यूपी के बरेली से एक महिला ने अपने 15 दिन के बच्चे को बेच दिया। वजह थी अपने बीमार पति का इलाज करवाने के लिए पैसों की जरूरत। दरअसल इस महिला के पति मजदूरी करके अपना घर चलाता था, लेकिन कुछ दिन पहले मजदूरी के दौरान मकान की दीवार गिरने से उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई।