न्याय यात्रा की अनुमति न दिए जाने के विरोध में बागपत कलेक्ट्रेट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर प्रर्दशन किया। कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि प्रसाशन ने पांच अप्रैल को बड़ौत में होने वाली किसान मजदूर न्याय यात्रा को अनुमति नहीं दी। इसके आलावा गन्ना भुगतान, पूर्वी यमुना नहर में सफाई, आवारा गोवंश को पकड़वाने की मांग, आदि मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता धरने में मौजूद रहे।