फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले से निकाल सड़क पर छोड़ दिया कचरा, पूरे दिन रौंदते रहे वाहन; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 19 Jan 2026 09:35 PM IST

आजमगढ़ शहर के ज्योति निकेतन स्कूल से बाइपास जाने वाले रोड पर पालिका कर्मियों ने कचरा निकाल कर छोड़ दिया है। इसके चलते दिनभर कचरा वहीं पड़ा रहा। उसके ऊपर से गाड़ियां गुजरती रहीं। इसके चलते पूरी सड़क पर कचरा फैल गया था। सबसे ज्यादा दिक्कत ज्योति निकेतन स्कूल के बच्चों को हुई। शहर के ज्योति निकेतन स्कूल से बाइपास जाने वाले रोड पर किनारे करीब 250 मीटर नाला बना हुआ है। इस नाले में नगरपालिका का पानी बहता है, जो कोदर अजमतपुर ग्राम पंचायत होते हुए नदी में जाकर गिरता है। पिछले दिनों नाला कूड़ा-कचरा से जाम हो गया था। नगरपालिका की तरफ से इसकी सफाई तो करा दी गई पर सफाइकर्मियों ने इसका कचरा सड़क किनारे ही छोड़ दिया। पूरे दिन सड़क पर कचरा रखा होने से सड़क पर चार पहिया से लेकर दो वाहन वाहन दिनभर दौड़ते रहे। इससे कचरा पूरी सड़क पर फैल गया। इससे सबसे ज्यादे दिक्कत ज्योति निकेतन स्कूल सहित चार स्कूलों के बच्चों को आने-जाने में हुई। बच्चे फिसलकर गिरते रहे। कचरे के सड़क पर फैलने से पूरी सड़क काली हो गई है। न तो इसकी तरफ नगरपालिका का ध्यान है और नहीं किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने ही सुधि ली है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें