फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव बोले- पीडीए के लोगों के साथ भाजपा सरकार कर रही अत्याचार, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 19 Jan 2026 08:40 PM IST

लोकसभा सांसद धर्मेंद्र यादव ने संगीत महाविद्यालय हरिहरपुर में रामजतन गोंड़ व रामनयन गोंड़ के तोड़े गए मकान का सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी और सहयोग का आश्वासन दिया। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पीडीए के लोगों के साथ उत्पीड़न व अत्याचार किया जा रहा है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी कभी चुप नहीं बैठेगी। कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जुल्म व अत्याचार के खिलाफ लड़ती रहेगी। रामजतन गोंड़ व रामनयन गोंड़ पीडीए परिवार के होने के कारण उनका मकान बुलडोजर लगाकर मनमाना तरीके से गिरा दिया गया। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी संघर्षरत रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही सरकार हो गई है। दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, किसानों, छात्र-छात्राओं, नौजवानों, बेरोजगारों पर जुल्म व अत्याचार कर रही है। भाजपा सरकार में चारों तरफ घोर भ्रष्टाचार व्याप्त है। कहा कि भाजपा सरकार में साधु-संत, महात्माओं पर अत्याचार व धार्मिक स्थलों को तोड़ा जा रहा है। शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर खुली लूट मची हुई है। कहा कि 2027 में जनता इसका जवाब देगी। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पीडीए के लोगों का उत्पीड़न कर रही है। इस सरकार में संविधान व लोकतंत्र पर खतरा है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, अजीत कुमार राव, पप्पू कुमार यादव, जवाहिर यादव, विवेक सिंह आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें