सहकारी समितियों पर भरपूर खाद होने के बावजूद किसानों को भटकना पड़ रहा है। आधार कार्ड और जमीन की फर्द बिना खाद नहीं मिल रही है। किसानों को गन्ने की फसल में लगाने और धान की अगैती फसल के लिए खाद चाहिए। किसान सेवा सहकारी समितियों पर खाद भरपूर है। गजरौला सहकारी समिति पर यूरिया की 163, डीएपी 360 और एनपीकेे 292 बोरी गोदाम में उपलब्ध थीं, लेकिन इसके बाद भी किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। खाद लेने आए अहरौला तेजवन के किसान भोला सिंह और जयपाल सिंह ने बताया कि वह सुबह खाद लेने आए थे। मगर वह आधार कार्ड और भूमि की फर्द नहीं लाए। दोनों के बिना खाद देने सेे इन्कार कर दिया है। घर फोन कर मोबाइल पर आधार कार्ड और भूमि की फर्द मंगा रहेे हैं। तब ही उनको खाद मिलेेगी।