फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल नीर को लेकर रेलवे ने शुरू की नई मुहिम, 14 रुपये दाम किया गया निर्धारित

विनोद सिंह Updated Sun, 29 Mar 2026 06:22 PM IST

प्रयागराज जंक्शन पर रेल नीर को लेकर रेलवे ने एक नई महिम शुरू की है यहां पर सारे स्टॉल संचालकों को एक मेगा फोन स्पीकर दिया गया है । उसमें ऑटो रिकॉर्ड बताया जाता है कि रेल नीर का दाम 14 रुपये है। हालांकि जब से रेलनीर  का दाम ₹14 हुआ है इसे बेचने वाले वेंडरो के सामने एक बड़ी समस्या फुटकर पैसे की हो गई है। फुटकर ना होने की वजह से अधिकांश यात्री ₹15 रुपए ही चुका देते हैं। वेंडरो के सामने भी समस्या एक रुपए की रहती है कि वह आखिर उसे कहां से चुकाये। अगर कोई ऑनलाइन देता है तो ठीक है नहीं तो ₹1 के लिए उन्हें काफी फजीहत  झेलनी पड़ती है ।अभी हाल ही में रेलवे प्रशासन ने ₹1 के चक्कर में पांच स्टॉल संचालकों का चालान भी किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें