फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाम संडे पर पत्थर गिरिजा घर में हुई प्रार्थना सभा, बड़ी संख्या में जुटे मसीही समाज के लोग

पाम संडे के मौके पर सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में मसीही समाज ने पहुंचकर प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया और यीशू मसीह को याद किया। पाम संडे ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह हर वर्ष ईस्टर से एक सप्ताह पहले रविवार को मनाया जाता है। यह दिन प्रभु यीशु मसीह के यरूशलेम में आगमन की स्मृति में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब यीशु गधे पर सवार होकर यरूशलेम पहुंचे थे, तब लोगों ने उनके स्वागत में खजूर के पत्ते रास्ते में बिछाए थे। इसी घटना को “विजय प्रवेश” के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें