फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पताल का किया निरीक्षण

विजय पुंडीर Updated Sun, 10 Sep 2023 01:10 PM IST

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रयागराज जिले के भगवतपुर ब्लॉक सरदार बल्लभ भाई पटेल 100 बेड के अस्पताल का रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों निर्देश दिया कि 10 दिन में खामियों दूर कर मरीजों की भर्ती सुनिश्चित करें, जो भी आवश्यकता है उसको उपलब्ध कराया जाएगा। भगवतपुर में नवनिर्मित 100 बेड के अस्पताल का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि गर्मी और पानी टपकने की समस्या के चलते अस्पताल में मरीजों की भर्ती नहीं हो रही है, जबकि ओपीडी चलती है। ओपीडी में रोजाना लगभग 100 मरीज आ रहे हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि गड़बड़ी को दूर कर 10 दिन में मरीजों की भर्ती की व्यवस्था करें। जो भी समस्या आ रही है उसको दूर किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें