आगरा में रोजाना जाम की स्थिति ने लोगों को परेशान कर दिया है। खास तौर पर मेट्रो के काम ने यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है। ऐसी ही स्थिति शनिवार को भी रही जहां ट्रांसपोर्ट नगर से और मदिया कटरा की ओर भीषण जाम रहा। चूंकि, यह चौराहा हरीपर्वत, मदिया कटरा, खंदारी और सूर्य नगर को जोड़ता है, इसलिए वाहनों से रोजाना जाम की स्थिति रहती है। राहगीर दशरथ ने बताया कि जाम के चलते उन्हें किस तरह परेशानी का सामना करना पड़ता है।