फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में इस पुल से नहीं गुजर सकेंगी कार...आंधी में पहुंचा था नुकसान, चल रहा मरम्मत कार्य

अरुन पाराशर Updated Tue, 27 May 2025 05:32 PM IST

आगरा में 21 मई को आई तेज आंधी ने यमुना नदी पर बने आंबेडकर पुल को काफी नुकसान पहुंचा। पुल की रेलिंग टूट कर नदी में गिर गई और डिवाइडर भी काफी क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद राज्य सेतु निगम ने आंबेडकर पुल की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। पुल को 20 दिन के लिए बंद कर दिया है। यहां से सिर्फ दो पहिया वाहन गुजर रहे हैं। अन्य वाहनों को स्ट्रैची ब्रिज और जवाहर पुल से निकाला जा रहा है। इसके चलते दोनों पुलों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। बता दें एत्माद्दौला क्षेत्र से बेलनगंज को जोड़ने का काम आंबेडकर पुल करता है। यहां से रोजाना हजारों की संख्या में लोग बेलनगंज की तरफ और बेलनगंज से एत्माद्दौला की तरफ आवागमन करते हैं। पुल के बंद होने के चलते तीन और चार पहिया वाहनों को स्ट्रेटजी ब्रिज या जवाहरपुर से होकर जाना पड़ रहा है। इससे लोगों को समय ज्यादा लग रहा है। वहीं दोनों पुल पर वाहनों का अत्यधिक दबाव बढ़ने से जाम की समस्या भी बनने लगी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें