ठंड में भी छोटे छोटे बच्चे स्कूल जाने को बेबस है।अभिभावकों ने ठंड को देखते हुए जिम्मेदारों से स्कूलों में छुट्टी करने की मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि ठंड में बच्चों के बीमार होने का संकट बना है। लेकिन, पढ़ाई और स्कूल जाना भी जरूरी है। ऐसे में अगर विद्यालय प्रबंधन या जिला प्रशासन स्कूल के टाइम को बदल दे तो बच्चों को थोड़ी सहूलियत मिल जाएगी। वहीं, स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे जैसे खुद कह रहे हों कि डीएम अंकल बहुत ठंड है...छुट्टी कर दीजिए!