मंडलायुक्त एस. राजलिंगम की पहल पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में वाराणसी की शिवगंगा काशी नृत्य समूह द्वारा कथक नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने सर्वप्रथम शिव स्तुति तत्पश्चात नागा स्तोत्रम, काशी स्तुति, गंगा आरती और अंत में शान-ए-बनारस पर नृत्य प्रस्तुत कर वहां बैठे श्रोताओं से खूब तालियां बजवाई।