फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3000 से ज्यादा छात्र-छात्राओं और पुलिस-गार्डों के बीच धक्कामुक्की

सुभाष गुप्ता Updated Mon, 20 Jul 2026 11:59 PM IST

सोनम वांगचुक के समर्थन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बीएचयू में छात्रों ने विश्वनाथ मंदिर से महिला महाविद्यालय तक न्याय मार्च निकाला। करीब 3000 से ज्यादा छात्र- छात्राओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच घंटों नोकझोंक हुई। पोस्टर और तख्तियां लेकर आए छात्रों और डंडा लिए सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई और कई छात्र और छात्राएं इस दौरान नीचे गिरकर भीड़ में दब गए। परिसर में खड़ी वाहनों के ऊपर और दीवारों पर चढ़कर छात्रों ने सोनम वांगचुक का समर्थन और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। विश्वनाथ मंदिर से लेकर महिला महाविद्यालय निकली “छात्र न्याय मार्च” निकाला गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें