वाराणसी के लक्ष्मीकुंड की तस्वीर प्रशासनिक व्यवस्था को चैलेंज कर रही है। छठ पर्व को लेकर सफाई के तमाम दावे किए जा रहे हैं लेकिन अभी भी लक्ष्मी कुंड की पूर्ण सफाई न होने से अव्यवस्था है। स्थानीय नागरिक कुंड की सफाई की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों कुंड में मूर्ति विसर्जन हुआ था लेकिन कुंड की सफाई नहीं हुई थी लिहाजा जनता अब आवाज बुलंद कर रही है।