काशी में बढ़ते जलस्तर के कारण स्थान परिवर्तन के बावजूद सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मां गंगा की दैनिक संध्या आरती में शामिल हुए। इस दौरान गंगा सेवा निधि के वॉलेंटियर, सेवादार व पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए मौजूद रहे। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि अब जैसे-जैसे गंगा का जलस्तर बढ़ेगा वैसे-वैसे स्थान बदलता जाएगा। दर्शनार्थियों के सुरक्षा के लिए जरूरी अनाउंसमेंट किए जा रहे हैं। गंगा में चेतावनी बिंदु 70.262 और खतरे का निशान 71.262 मीटर है।