चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मणिकर्णिका घाट स्थित बाबा महाश्मशान नाथ मंदिर में श्रृंगार महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा महाश्मशान नाथ एवं माता मशान काली का तांत्रोक्त विधि-विधान से पूजन कर पंचमकार का भोग अर्पित किया गया और सांयकाल भव्य आरती उतारी गई।