वाराणसी जिले में कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष के बाहर गुरुवार को नामांकन पत्र खरीदने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान तेज धूप और गर्मी के चलते लोग बेहाल रहे। वहीं कतार में खड़े लोगों में किसी बात को लेकर धक्का- मुक्की भी हो गई। हालांकि पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।