जिले के प्रधान डाकघर कैंटोनमेंट और विशेश्वरगंज अब 24 घंटे खुलेंगे। इसके अलावा गाजीपुर, भदोही, बलिया और जौनपुर के हेड पोस्ट ऑफिस में दिन रात सेवाएं मिलेंगी। वहीं, कई पोस्ट ऑफिस में काम समय सीमा भी बढ़ाई जाएगी। पोस्टमास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतिम दिन ग्राहक दिवस पर इसकी घोषणा की। इस दौरान पीएमजी ने एक साल में डाक सेवाओं का पूरा ब्योरा भी दिया।