चौक पुलिस ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों से पैसे लेकर “स्पर्श दर्शन” कराने के नाम पर विवाद और हंगामा करने वाले 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।