{"_id":"6a12432417182761a906e09a","slug":"chori-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4316823-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"GPM: इलाज करवाने गए परिवार के घर चोरी, करीब 1.65 लाख रुपये की नकदी और चांदी के आभूषण पार, FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: इलाज करवाने गए परिवार के घर चोरी, करीब 1.65 लाख रुपये की नकदी और चांदी के आभूषण पार, FIR दर्ज
गौरेला पेंड्रा मरवाही में मरवाही थाना क्षेत्र के चलचली गांव में सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 1.65 लाख रुपये की नकदी और चांदी के आभूषण पार कर दिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार चलचली गांव निवासी ओमप्रकाश चौधरी परिवार सहित इलाज कराने रायपुर के डीकेएस अस्पताल गए हुए थे।
इसी दौरान चोरों ने उनके सूने मकान को निशाना बनाया। जब परिवार वापस घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था। घर की अलमारी और अन्य सामान की जांच करने पर नकदी एवं जेवरात गायब मिले। पीड़ित ओमप्रकाश चौधरी ने घटना की सूचना मरवाही थाना में दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित के अनुसार चोर घर से लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये नगद और करीब 5 हजार रुपये कीमत के चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।