सोनभद्र जिले में चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के पतगड़ी टोला स्थित जंगल में मंगलवार को एक किशोर का सिर तेंदू के पेड़ से बेल्ट के सहारे लटका मिला। गर्दन के नीचे का हिस्सा गायब था। किशोर गत 19 जनवरी से लापता था। उसकी गुमशुदगी भी दर्ज थी। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। क्या है पूरा मामला वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग से करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल में मंगलवार को ग्रामीणों ने पेड़ से लटकता शव देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि शव का अधिकांश हिस्सा गायब है और केवल सिर, कुछ कपड़े तथा थोड़ी दूरी पर हड्डियां पड़ी हैं। आशंका जताई जा रही है कि लंबे समय तक जंगल में पड़े रहने के कारण जंगली जानवरों ने शव को नोच डाला।