इटवा तहसील क्षेत्र के इटवा वास मार्ग को जोड़ने वाले लिंक रोड बारिश के बाद जानलेवा साबित हो गया है। सड़क में जगह-जगह बने गड्ढे में पानी भरने की वजह से कई गांव के लोगों का आवागमन और मुश्किल हो जाएगा। हर कदम पर गड्ढे बने हैं, उसमें पानी भर गया है। क्षेत्र के लोग कई बार सड़क बनाने की मांग भी किए थे। लेकिन, सड़क नहीं बनी अब बारिश के समय लोगों को यह दुश्वारी झेलनी पड़ेगी।