श्रावस्ती में श्रावस्ती विकास एवं संरक्षण समिति की ओर से कटरा के चक्र भंडार स्थित मैदान में चार दिवसीय श्रावस्ती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत शुक्रवार को विधायक राम फेरन पांडेय, विधायक इंद्राणी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, डीएम अजय कुमार द्विवेदी, एसपी घनश्याम चौरसिया व सीडीओ अनुभव सिंह ने भूमि पूजन कर किया। इस दौरान सुरभारती निगम विद्यापीठ गुरुकुल संस्कृत विद्यालय गिलौला के आचार्यों व छात्रों ने शंखनाद कर स्वस्ति वाचन व गीता पाठ किया। वहीं बौद्ध भिक्षुओं ने बुद्ध वंदना, श्लोक वाचन और छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।