एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार की देर शाम को खलीलाबाद शहर मेंं पैदल गश्तकर सुरक्षा का एहसास कराया। शहर मेंहदावल बाईपास से गोला बाजार तक गणेश प्रतिमा विसर्जन, ईद मिलादुन्नबी तथा विश्वकर्मा पूजा की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुये पैदल भ्रमण किया। गश्त के दौरान आम नागरिक से सीधा संवाद स्थापित कर उनको सुरक्षा का भरोसा दिलाया। त्यौहार के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिये सख्त हिदायत दी। उपस्थित लोगों को भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने तथा त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए की अपील की।