2027 विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने सरधना विधानसभा सीट पर सबसे पहले अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बसपा ने इस सीट पर जाट कार्ड चला और भराला गांव के विनीत भराला को मैदान में उतारा है। बुधवार को दौराला के पास वलीदपुर गांव में प्रत्याशी घोषणा के साथ विशाल कार्यकर्ता रैली को भी संबोधित किया गया, जिसमें बसपा के दिग्गज नेताओं ने विनीत भराला पर भरोसा जताते हुए चुनाव की ज़िम्मेदारी सौंपी।