फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा को लेकर बाजार में उमड़ी भीड़, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 27 Oct 2025 09:44 AM IST

नगर समेत ग्रामीण अंचलों में सूर्योपासना का महापर्व मनाने को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। त्योहार को लोग परिवारिक सुख-समृद्धि के लिए मनाते हैं। व्रत रखने वाली महिलाओं ने शाम को स्नान करके विधि-विधान से रोटी और गुड़ की खीर का प्रसाद बनाया। छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना के दिन व्रती महिलाओं ने सूर्यास्त से पहले पानी की एक बूंद तक ग्रहण नहीं किया। छठ पूजा के लिए गन्ना और फलों की खरीदारी भी लोगो ने जमकर किया। बाजारों में गोविंद साहब क्षेत्र में पैदा होने वाला लाल गन्ना काफी मात्रा में लाया गया था। लोगों ने गन्ने के साथ फलों और नारियल तथा पूजा में प्रयोग किए जाने वाले सामानों की खरीदारी किया। शाम को व्रती महिलाओं द्वारा खाई जाने वाली लौकी 50 रुपये से 60 रुपये प्रति किलो तक बिकी। खरना शाम को चावल और गुड़ या गन्ने के रस का प्रयोग करके खीर बनाते हैं। छठ व्रती के लिए खाना बनाने में नमक और चीनी का प्रयोग बिल्कुल नहीं किया जाता है।वहीं बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ रही।फल, दउरी, दीपक,गन्ना की दुकानों पर लोगों ने खरीदारी किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें