फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भरभराकर गिरे घर के दो कमरे, मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Sep 2024 10:35 PM IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार की शाम घर के दो कमरे भरभराकर गिर गए। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला ऊंचागांव गांव की है। गांव निवासी जीवनलाल के घर में शनिवार की शाम करीब छह बजे दो कमरे भरभराकर गिर गए। इसी समय बहू नवल देवी (30) आंगन में झाड़ू लगा रही थी। नवल देवी मलबे में दब गईं। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। जब तक लोग उन्हें निकालते उनकी मौत हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें