केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में जिला समन्वय विकास निगरानी समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए मा मंत्री जी ने सभी को सीएम डैशबोर्ड में जनपद के लगातार 05 बार प्रथम आने की बधाई देते हुए कहा कि यह जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साझा प्रयास का परिणाम है। उन्होंने समीक्षा करते हुए कहा कि बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन जिलाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी सुनिश्चित कराएं।