पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरकटहां के छोटका नरकटहां टोले पर 29 वर्षीय धर्मात्मा निषाद का शव घर में फंदे से लटकता मिला। मृतक पिछले कई सालों से एक पार्टी में विभिन्न पदों पर रह चुका है। और पार्टी के ही बड़े नेताओं पर उसके खिलाफ षड्यंत्र रचकर उसे परेशान करने का लिखित आरोप अपने फेसबुक पर पोस्ट पर डाला है।