लखीमपुर खीरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को मुस्तफाबाद के कबीरधाम में आयोजित सत्संग सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे। आश्रम के मुख्य गेट से मोहन भागवत का काफिला सीधे मुख्य भवन में चला गया, जहां उन्होंने राष्ट्रीय संत असंग देव साहेब के साथ ही अन्य संतों से मुलाकात की। भवन के पास में ही मंच स्थल सजाया गया, जहां पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच चुके थे। दोपहर दो बजे संघ प्रमुख लोगों को संबोधित करेंगे।