फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DM ने विंग कमांडर को किया सम्मानित, सराहनीय कार्यों को बताया प्रेरणादायी

Rohit Singh Updated Mon, 25 May 2026 05:20 PM IST

कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बन्धु की बैठक जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विंग कमांडर आलोक सक्सेना (अ०प्रा०), जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, कुशीनगर उपस्थित रहे। डीएम ने बताया कि विंग कमांडर आलोक सक्सेना का कार्यकाल दिनांक 12 जून 2026 को पूर्ण हो रहा है तथा यह उनकी अंतिम सैनिक बन्धु बैठक है। जिलाधिकारी ने उनके सफल एवं सराहनीय कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई एवं सम्मान प्रदान किया। उन्होंने कहा कि विंग कमांडर आलोक सक्सेना ने अपने कार्यकाल में सर्वाधिक सैनिक बन्धु बैठकों का आयोजन कर पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ निराकरण कराया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के हित में उनके द्वारा किया गया कार्य अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें