फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चकेरी में धधका ट्रांसफार्मर, रातभर बिजली संकट से जूझते रहे लोग

प्रसून शुक्ला Updated Mon, 25 May 2026 07:07 PM IST

चकेरी थाना क्षेत्र स्थित जुगुल पैलेस के सामने रविवार देर रात ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से लपटें उठने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसपास की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई और पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली विभाग और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने और बिजली व्यवस्था बहाल करने का प्रयास शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफार्मर से तेज आवाज के साथ चिंगारी निकली थी, जिसके बाद आग लग गई। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें