फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: घटिया सड़क-नाली निर्माण का खुलासा, मानकों की अनदेखी का आरोप

प्रसून शुक्ला Updated Tue, 31 Mar 2026 12:41 PM IST

कानपुर चकेरी के वार्ड 26 अंतर्गत गांधीग्राम क्षेत्र के मोहल्ला सदानंद नगर में चल रहे सड़क व नाली निर्माण कार्य में अनियमितताओं का मामला सामने आया है। स्थानीय नागरिकों और क्षेत्रीय सामाजिक प्रतिनिधि रजत पांडे ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि कार्य में निर्धारित मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे भविष्य में सड़क और नाली के जल्दी खराब होने की आशंका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, निर्माण कार्य में मौरंग और रेत के स्थान पर डस्ट का उपयोग किया जा रहा है, जो तकनीकी मानकों के विपरीत है। इसके साथ ही सीमेंट की मात्रा भी बेहद कम रखी जा रही है, जिससे निर्माण की मजबूती प्रभावित हो रही है। आरोप यह भी है कि टेंडर में तय गुणवत्ता के विपरीत पीली और निम्न स्तर की ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे नाली की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें