यूपी के कानपुर के जूही थाना क्षेत्र के परामपुरवा में बिना रूट के ताजिया ले जाने पर दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। इस हिंसा में दोनों पक्षों की तरफ से ईंट और पत्थर फेंके गए हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।