फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राहुल-मनीषा ने आत्महत्या की या लड़की का हुआ मर्डर, एक तस्वीर से बदली कहानी

Vikas Kumar Updated Fri, 06 Dec 2024 05:33 PM IST

उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित मऊरानीपुर में होटल के कमरे में प्रेमी-प्रेमिका की आत्महत्या मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस घटना को पहले आत्महत्या बताई जा रही थी उसमें अब लड़की के पिता ने सवाल खड़े करते हुए हत्या बताया है। पिता का कहना है कि उसकी बेटी मनीषा की हत्या कर उसके शव को पंखे से लटका दिया ताकि सबको यह आत्महत्या का केस लगे। इस बात को और मजबूती तब मिली जब मृतक राहुल और मनीषा की फोटो सामने आई। क्या है फोटो में? पिता ने बताया कि जब पुलिस वालों ने उन्हें लाश की फोटो दिखाई तो उसमें उसकी बेटी के पैर बेड पर थे तो ऐसे में बिना किसी के पैर लटके कैसे कोई फांसी लगा सकता है। जबकि राहुल अहिरवार के पैर जमीन से ऊपर लटके हुए थे। लड़की और लड़के दोनों के पिता ने इस मामले में सीसीटीवी के आधार पर जांच करने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें