इटावा के अभिनयपुरा गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहा एक युवक ने अपने माता, पिता समेत अपनी बुआ का कत्ल कर दिया। इस युवक ने मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या करने के बाद युवक ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे वजह घरेलू विवाद है साथ ही युवक मानसिक तौर से बीमार हो सकता है। पुलिस युवक से पूछताछ कर हत्या की वजह ढूंढने में लगी है।