एटा के राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी के पंडाल में शनिवार की देर रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रख्यात फिल्मी गीतकार संतोष आनंद एटा पहुंचे। बातचीत के दौरान कहा कि आजकल के गाने गीत नहीं, इन्हें सुनने वालों की भी गलती है। इन दिनों चलन में आए रैप और पॉप गानों पर गीतकार संतोष आनंद ने कहा कि आजकल के गाने हम नहीं सुनते। लेकिन उनको बढ़ावा श्रोता ही दे रहे हैं। अगर आप इस प्रकार के गाने नहीं सुनेंगे, तो बनेंगे भी नहीं। इस प्रकार के जो गाने चल रहे हैं, उनको गीत की संज्ञा किसने दी ये तो पता नहीं। हमारे समय में भी खराब और अच्छे गीत चलते थे। बनाने वाले से ज्यादा गलती सुनने वालों की है। बताया कि 70 के दशक में कई बार एटा आना हुआ, उस समय घना कोहरा रहता था। चौथे मील पर एक सरदार जी के पराठे कई बार खाए।