फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जंगली सूअर आने से बेकाबू होकर गिरी बाइक, वृद्ध भाई-बहन घायल

अरुन पाराशर Updated Thu, 06 Feb 2025 11:45 PM IST

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सराय रोड पर जंगली सूअर अचानक सामने आने से बाइक बेकाबू होकर गिर गई। इस पर सवार वृद्ध भाई-बहन घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज से उन्हें रेफर किया गया है। थाना अहिरवा कटरा जनपद औरैया के ग्राम सूरजपुर निवासी 60 वर्षीय रामशरण और उनकी 65 वर्षीय बहन सावित्री देवी सौरिख से दाऊदगंज स्थित जितेंद्रीय योग साधना केंद्र अनाथ आश्रम आ रहे थे। सराय रोड पर मंगदपुर के पास अचानक सामने से जंगली सूअर आ गया और रामशरण बाइक से संतुलन खो बैठे। बाइक गिरने से दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें