थाना क्षेत्र के नहरा गांव में युवती ने कमरे फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि युवती किसी युवक से फोन पर बात करती थी। पिता उसे रोकते थे। इसी से क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी की है। थाना क्षेत्र के नहरा गांव निवासी चुनकाई वर्मा ने बताया कि मंगलवार की शाम बड़ी बेटी गुड़िया (18) ने खाना बनाया। उसके छोटे भाई-बहन बाहर खेल रहे थे। वह बगल के घर में था। इसी बीच बेटी ने कमरा अंदर से बंद कर फंदा लगा लिया। छोटी बहन कुछ देर बाद गई तो कमरा नहीं खुला। इस पर उसने आकर बताया। अंंदर आकर उसने दरवाजे की कुंडी तोड़ी तो देखा बेटी फंदे पर लटकी थी। आनन-फानन उसे फंदे से उतारकर पहाड़ी अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि पुत्री की शादी की भी बातचीत चल रही थी।