फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरूण खटिक हत्याकांड पर भड़का आक्रोश, पीडीडीयू नगर में सब्जी मंडी बंदकर शोकसभा; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 21 Mar 2026 06:20 PM IST

उत्तम नगर में युवक की निर्मम हत्या के बाद सोनकर समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस घटना के विरोध में शनिवार को जीटी रोड स्थित सब्जी मंडी में सब्जी-फल विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में एक शोकसभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग, व्यापारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। वहीं नगर का सब्जी मंडी बंद रहा। शोकसभा में मृतक तरुण खटिक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। वक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि होली के दौरान रंग पड़ने को लेकर हुए विवाद में धर्म विशेष के लोगों द्वारा युवक की निर्मम हत्या की गई, जो अत्यंत दुखद और निंदनीय है। सभा को संबोधित करते हुए सब्जी-फल विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चौधरी नारायण प्रसाद सोनकर ने कहा कि यह घटना समाज को झकझोर देने वाली है। उन्होंने सरकार से मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने आगे कहा कि मृतक के परिजनों को पर्याप्त आर्थिक सहायता (मुआवजा) के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए, जिससे उनका जीवन यापन संभव हो सके। वहीं, व्यवसायी अशोक सोनकर ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि समाज इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। सभा में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी एक स्वर में कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि पूरे समाज की भावनाओं पर आघात है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो समाज को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने हाथ उठाकर मृतक को न्याय दिलाने और समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। शोकसभा में बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता व सोनकर समाज के लोग उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें