फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला सफाई के मलबे से चौपट हुआ कारोबार, विरोध के बाद रुका काम; VIDEO

अभिनव कुमार Updated Fri, 10 Jul 2026 02:00 PM IST

पड़ाव-बहादुरपुर मार्ग पर बरसात के बीच चल रहे नाला निर्माण और नाला सफाई कार्य को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों और व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। नगर निगम की ओर से जहां एक तरफ अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी जा रही है, वहीं दूसरी ओर नियामताबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत की ओर से जेसीबी मशीन से नाले की सफाई कर सिल्ट सड़क किनारे छोड़ दी गई है। इससे सड़क पर कीचड़, जलभराव और आवागमन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए दोपहर में सफाई कार्य रुकवा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ, जिसके बाद दोबारा कार्य शुरू कराया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें