फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत भारत एक्सप्रेस रुकी तो शराब और बीयर के लिए दुकानों पर दौड़ पड़े यात्री, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 20 May 2026 04:43 PM IST

अलीनगर थाना क्षेत्र के कुछमन रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम उस समय हैरान करने वाला दृश्य देखने को मिला जब पटना से मुगलसराय की ओर जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस अचानक लूप लाइन में खड़ी हो गई। ट्रेन रुकते ही करीब 200 यात्री स्टेशन से बाहर निकलकर पास स्थित कंपोजिट और देसी शराब की दुकानों पर पहुंच गए, जहां देखते ही देखते लंबी कतारें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब पांच बजे ट्रेन के रुकते ही बड़ी संख्या में यात्री जल्दबाजी में स्टेशन से बाहर निकले। अचानक इतनी भीड़ उमड़ने से स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। यात्रियों ने शराब दुकानों पर पहुंचकर तेजी से खरीदारी शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों के एक साथ पहुंचने से शराब दुकानदारों की बिक्री में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई। महज 45 मिनट के ठहराव के दौरान दुकानों पर लगातार खरीदारी होती रही और कारोबारियों की अच्छी कमाई हुई। करीब 45 मिनट बाद ट्रेन के मुगलसराय के लिए रवाना होते ही स्थिति सामान्य हो गई। यात्रियों के वापस ट्रेन में सवार होने के बाद स्टेशन परिसर और आसपास का क्षेत्र शांत हो गया। इस अनोखे दृश्य की पूरे क्षेत्र में देर तक चर्चा होती रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें