फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में समर कैंप चलाने वाले स्कूलों पर भड़के एसोसिएशन उपाध्यक्ष, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 20 May 2026 04:43 PM IST

भीषण गर्मी और प्रचंड हीट वेव को देखते हुए शासन, बेसिक शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन द्वारा विद्यालयों को बंद रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद कई निजी विद्यालयों में समर कैंप और शिक्षकों का आवागमन जारी रहने पर पूर्वांचल स्कूल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इसे बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ बताया है। उपाध्यक्ष ने कहा कि शासन और प्रशासन के निर्देश छात्रों और शिक्षकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आदेश मिलते ही उन्होंने अपने विद्यालय को पूरी तरह बंद कर दिया। उनका कहना था कि यदि सभी विद्यालय प्रबंधन इसी जिम्मेदारी के साथ नियमों का पालन करते, तो आदेशों की इस तरह अनदेखी नहीं होती। उन्होंने गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में यदि किसी बच्चे या शिक्षक के साथ कोई अप्रिय घटना घट जाती है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। उनका आरोप है कि कुछ विद्यालय केवल फीस वसूली और आर्थिक लाभ के उद्देश्य से बच्चों को जानलेवा गर्मी में भी स्कूल बुला रहे हैं। पूर्वांचल स्कूल एसोसिएशन ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई ऐसे विद्यालय हैं, जिनके पास कक्षा 11वीं और 12वीं की मान्यता नहीं है, इसके बावजूद वे खुलेआम इन कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं। इसे उन्होंने पूरी तरह अवैध बताते हुए तत्काल जांच की मांग की। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मांग की कि नियमों का उल्लंघन कर समर कैंप और अवैध कक्षाएं संचालित करने वाले विद्यालयों की तुरंत जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि भीषण गर्मी के दौरान बच्चों को घरों से बाहर न निकलना पड़े और उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें