फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: नजीबाबाद के कटहरा मार्केट में लगी भीषण आग, कई दमकल गाड़ियां बुझाने में जुटीं

Dimple Sirohi Updated Tue, 12 May 2026 08:57 PM IST

नजीबाबाद शहर के घनी आबादी वाले इलाके में स्थित प्राचीन कटहरा मार्केट में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। आग लगने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं। नगर के चौक मुख्य बाजार के पास स्थित कटहरा बाजार में दर्जनों कपड़े की दुकानें हैं। मंगलवार तड़के बाजार से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी केएस जादौन के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। कपड़ों की दुकानों में लगी आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते ऊपरी मंजिल तक पहुंच गई। आग की तीव्रता को देखते हुए धामपुर और नगीना से भी दमकल की गाड़ियां मौके पर बुला ली गईं। अग्निशमन कर्मचारी आग को आसपास की दुकानों और इमारतों में फैलने से रोका और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें